

UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट हुआ जारी, देखें टॉपर्स की लिस्ट…

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा 2022 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। यूपीएससी का इंटरव्यू खत्म होने के 5 दिन बाद ही रिजल्ट जारी किया गया है।
UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए।

यूपीएससी सीएसई में 933 पास
यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक कुल 933 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा के ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ में नियुक्ति के लिए सफल घोषित किया गया है. 933 सफल उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग से, 99 ईडब्ल्यूएस से, 263 ओबीसी से, 154 एससी से, 72 एसटी वर्ग से हैं।
आईएएस 180, आईएफएस 38, आईपीएस 200, केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ के लिए 473 और समूह ‘बी’ सेवाओं के लिए 131 इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाते हैं।

यहां सीधे लिंक से यूपीएससी सिविल सेवा टॉपर्स सूची देखें।
ऐसे चेक करें यूपीएससी आईएएस का रिजल्ट
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए UPSC 2022 फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब रोल नंबर की मदद से चेक करें।
