September 25, 2023

Alto को औकात दिखाने आई सस्ती Tata Tiago Ev, 8 लाख की कीमत मे एक बार चार्ज पर चलेगी 312KM

  WhatsApp Group Join Now

Tata Tiago Ev New Car: एक बार चार्ज करने पर 312 किलोमीटर चलने वाली मार्केट में सबसे कम बजट वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago Ev को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है जो अपने बेहतरीन फीचर्स और आधुनिक डिजाइन के चलते बाजारों में उपलब्ध अन्य कारों को टक्कर दे रही है। Tata Tiago Ev भारतीय मार्केट में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में शामिल है जिसका सीधा मुकाबला मार्केट में उपलब्ध सबसे बेहतरीन मानी जाने वाली Maruti Alto से किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि Tata Tiago Ev कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में भी शामिल है।

Tata Tiago Ev भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार

Tata Tiago Ev को टाटा कंपनी ने इस वर्ष हुए आई पी एल 2023 में इस स्पॉन्सर के रूप में उतारा था जिसके बाद से बढ़ती है मार्केट में इसे ग्राहकों द्वारा खूब खरीदा जा रहा है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 मे Tata Tiago Ev सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में शामिल है जिसने टाटा कंपनी की तरफ से इस लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Tata Tiago Ev एक बार चार्ज करने पर चलेगी 312 किलोमीटर

महंगाई के दौर में यदि आप पेट्रोल और डीजल के खर्चे को मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हाल ही में लांच हुई Tata Tiago Ev एक इलेक्ट्रिक कार है जिसमें कंपनी ने आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ 19.2Kwh की पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया है जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर लगभग 312 किलोमीटर की दूरी को आसानी से तय कर सकती है।

Tata Tiago Ev की कीमत

भारतीय मार्केट में यह कार मात्र 8 लाख रुपए की कीमत के साथ उपलब्ध है जिसके अधिकतम कीमत लगभग 12 लाख रुपए तक जाती है जो इसे कम बजट के भीतर मार्केट में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार बनाती है।

  WhatsApp Group Join Now
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *