June 10, 2023

Old Pension को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, CM ने द‍िया बहाल करने का इशारा, जान‍िए क्‍या कहा

  WhatsApp Group Join Now

Old Pension Scheme Big Update: पुरानी पेंशन को बहाल करने को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले दिनों प्रदर्शन की खबरें सामने आई थी जहां महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य सरकार ने प्रदर्शन के आगे झुकते हुए पुरानी पेंशन को दोबारा बहाल कर दिया है। पुरानी पेंशन योजना को लेकर देश में इस समय काफी गरमा गरमी पैदा हो रही है इसी के बीच असम के मुख्यमंत्री हेमंत व‍िश्‍व शर्मा ने पुरानी पेंशन (Purani Pension) को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है जिसके बाद प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को निश्चित रूप से ही खुशखबरी मिली है। मुख्यमंत्री हिमंत व‍िश्‍व शर्मा अपनी तरफ से कर्मचार‍ियों के ह‍ित में कदम आगे बढ़ाया है।

पुरानी पेंशन योजना पर आया बड़ा ऐलान

हिमंत व‍िश्‍व शर्मा ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने से संबंधित हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश के कर्मचारियों को नई पेंशन और पुरानी पेंशन के बीच पैदा हो रहे हैं अंतर की राशि भुगतान करने पर हाल फिलहाल में विचार चल रहा है जिसके बाद जल्द ही आधिकारिक तौर पर फैसला लिया जाएगा।
निजी सदस्यों के प्रस्ताव पर चर्चा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बेहतर और सटीक पेंशन योजना का पता 2035 के बाद ही चलेगा, जब कर्मचारियों का पहला समूह 2005 से अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायर होंगे। यानी अब असम के मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर अपडेट हाल-फिलहाल में जारी किए जाएंगे लेकिन इसे सटीक रूप से वर्ष 2035 तक लागू किया जाएगा।

NPS पद्धति में पुरानी पेंशन का नहीं हुआ स्पष्ट

मुख्यमंत्री हीमंत शर्मा ने पुरानी पेंशन योजना की चर्चा के बाद आधिकारिक तौर पर यह कहा कि अभी हम जो भी चर्चा कर रहे हैं वह उन लोगों के आधार पर है जिनकी सर्व‍िस 2005 के बाद नियमित हुईं और वे उम्र के कारण पहले ही र‍िटायर हो चुके हैं। इसे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की सही तस्वीर के रूप में नहीं लिया जा सकता है। अब निश्चित रूप से वर्ष 2023 के मार्च महीने में असम के मुख्यमंत्री की तरफ से पुरानी पेंशन योजना को लेकर आई है लेटेस्ट अपडेट निश्चित रूप से ही लाखों कर्मचारियों के लिए बेहतर हो सकती हैं जहां हाल फिलहाल में कई राज्यों में लाखों कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

  WhatsApp Group Join Now
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *