June 1, 2023

MSP Hike 2023: सरकार ने की न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, जानिए सरसो, गेंहू, चने और मसूर का मूल्य

Minimum Support Rate increased: किसानों के लिए नए साल पर बड़ी खुशखबरी आई है जहां सरकार ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Rate) पर वृद्धि कर दी है। सरकार ने किसानों के हित को ध्यान रखते हुए वर्ष 2023 के न्यूनतम समर्थन मूल्य में कहीं फसलों में वृद्धि की है जहां जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार फसलों पर ₹500 तक के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाया जाएगा। ऐसे में साल 2023 उन तमाम किसानों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है जो खेती करते हुए अपनी फसलों को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। सरकार के इस न्यूनतम समर्थन मूल्य(Minimum Support Rate) मैं वृद्धि के बाद अब फसलों के भाव में तेजी आ जाएगी।

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की सूची जारी

सरकार ने नए एजेंडा तैयार करते हुए साल 2023 के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी की सूची जारी कर दी है जहां विविध फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी “मसूर” के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई है जहां गेंहू, सरसो और चने मे हल्की बढ़ोतरी देखी गई।

फसलों पर इतना बड़ा न्यूनतम समर्थन मूल्य

गेंहू- ₹110 की बढ़ोतरी
चना- ₹105 की बढ़ोतरी
मसूर- ₹500 की बढ़ोतरी
जौ- ₹100 की बढ़ोतरी
कुसुम- ₹209 की बढ़ोतरी
सरसों- ₹400 की बढ़ोतरी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *