mahindra electric car : वर्तमान में भारत में 2 महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाली कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 9.13 लाख रुपये से शुरू होती है। इनमें महिंद्रा की सबसे ज्यादा पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें जिनमें महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी (रूपए 15.99 – 18.99 लाख), महिंद्रा ई वेरिटो (रूपए 9.13 – 9.46 लाख) शामिल हैं। अपने शहर में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की लेटेस्ट प्राइस और ऑफर्स के साथ साथ इनमें स्पेसिफिकेशन,पिक्चर्स,माइलेज,रिव्यु और अन्य जानकारी के लिए नीचे दी गई लिस्ट में से अपने पसंद की कार चुनें।
भारत में महिंद्रा की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें
मॉडल | कीमत in नई दिल्ली |
---|---|
महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी | Rs. 15.99 – 18.99 लाख* |
महिंद्रा ई वेरिटो | Rs. 9.13 – 9.46 लाख* |

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घरेलू वाहन निर्माता Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने दो ब्रांडों के तहत अपने पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा उठाया है। इनमें कॉपर ट्विन पीक लोगो के साथ XUV ब्रांड और ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक-ओनली ब्रांड BE शामिल है। ये इलेक्ट्रिक वाहन हैं – XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09. महिंद्रा की ये एसयूवी कारें नए अत्याधुनिक INGLO EV प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं जो फॉक्सवैगन के MEB प्लेटफॉर्म कंपोनेंट का इस्तेमाल करता है। इसके साथ ही महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य के लिए अपने नजरिए को भी पेश किया है। इनमें से पहली चार ई-एसयूवी भारतीय बाजार से 2024 और 2026 के बीच लॉन्च की जाएंगी।
वाहन निर्माता को उम्मीद है कि 2027 तक उसके पोर्टफोलियो में एक चौथाई एसयूवी इलेक्ट्रिक होंगी। XUV ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादों की एक श्रृंखला पेश की जाएगी जो भविष्य की तकनीक के स्पर्श के साथ महिंद्रा की विरासत पर आधारित हैं। इन एसयूवी में डायनामिक इनोवेशन के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन होगा। दूसरी ओर, BE ब्रांड के तहत ईवी बोल्ड डिजाइन लैंग्वेज के साथ आएंगे।
like to Read:- Post Office की इस स्कीम में निवेश करने टूट पड़े लोग, ब्याज दर मे हुआ इजाफा, 2023 मे होगी बंपर कमाई