

Anganwadi Bharti 2023: महिलाओं की खुली किस्मत, सरकार आंगनवाड़ी में इतने हजार पदों पर करेगी भर्ती हुई चालू

आपके घर परिवार में कोई पढ़ी-लिखी महिला हैं तो फिर अब टेंशन की जरूरत नहीं है। सरकार अब आंगनवाड़ी में खाली पदों पर बंपर भर्तियां निकालने जा रही है, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही 53,000 पदों पर विज्ञापन जारी किया जा सकता है, जिसके लिए महिला बिल्कुल तैयार रहे। अपने सभी डॉक्यूमेंट्स बनवाकर रख लें, नहीं तो फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोजगार ट्विटर हैंडल से तो भर्ती की जानकारी लोगों को दे दी भी गई है। यह भर्तियां सभी जिलों की खाली सीटों पर होना तय मानी जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है।
जानिए जरूरी अपडेट
आंगनवाड़ी में खाली सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है, जिसके लिए सरकार ने कमर कस ली है। बीते सल 5 सितंबर 2022 को मिशन रोजगार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक सूचना शेयर की गई थी। इसके बाद जल्द ही 52 हजार आंगनबाड़ी वर्करों की भर्ती का जानी थी, लेकिन अभी थोड़ा विलंब हो रहा है।
माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया दो महीने में पूरी की जानी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगभग 53,000 पद खाली होने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही राज्य में साल 2012 से कोई भी भर्ती नहीं हुई। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हुए हैं।
जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता क्या है
यूपी में आंगनवाड़ी के खाली पदों पर भर्ती निकलने से पहले कुछ जरूरी बातें जानना जरूरी हैं। आवेदन करने के लिए महिलाओं को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं क्लास उत्तीर्ण होना बहुत ही जरूरी है। खबरों के अनुसार अब इसे बढ़ाकर 12वीं पास करने के इनपुट मिल रहे हैं। आवेदन कर्ताओं की आयु 35 साल रहने की उम्मीद है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने कि लिए आइसीडीएस निदेशालय यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार करने की जरूरत होगी।
